
कांग्रेस पार्टी के भिवंडी पदाधिकारियों के साथ राकांपा प्रत्याशी की बैठक
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 27, 2024
- 316 views
कांग्रेसियों ने रांकापा प्रत्याशी का किया जोरदार स्वागत
भिवंडी।। भिवंडी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर इंडिया गठबंधन में विवाद समाप्त हो चुका है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने इस सीट को कांग्रेस की परंपरागत सीट बताकर कांग्रेस के खेमे में देने की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर राकांपा और कांग्रेस में विवाद चल रहा था। दोनों पार्टियों के आपसी निर्णय के बाद इस सीट से राकांपा शरदचंद्र पवार गट के सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा को इंडिया के महाविकास आघाडी को उम्मीदवार बनाया है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी नाराज चल रहे थे। यह नाराजगी अब दूर हो गई है।
कल शुक्रवार शाम कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने राकांपा शरद चंद्र पवार पार्टी के महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशी सुरेश उर्फ बाल्या मामा म्हात्रे का सार्वजनिक तौर पर समर्थन किया और जन अभियान के लिए कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। इस वैठक में कांग्रेस पार्टी के भिवंडी शहर अध्यक्ष पूर्व विधायक एडवोकेट रसीद ताहिर मोमिन, रिजवान बुबेरे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश पाटिल, कांग्रेस के पूर्व नगरसेवक व भारी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
भिवंडी शहर अध्यक्ष व पूर्व विधायक एडवोकेट रशीद ताहिर मोमिन ने कहा की यह चुनाव सिर्फ राष्ट्रवादी कांग्रेस, कांग्रेस, शिवसेना या अन्य किसी पार्टी का चुनाव नहीं है बल्कि यह भारत और महाविकास आघाड़ी का चुनाव है। देश हित का चुनाव है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। इसलिए आपसी मतभेद भुलाकर महाविकास आघाडी उम्मीदवार बाल्या मामा को विजयी करने के लिए सबको जमीन पर उतरकर काम करना होगा।
सांसद कपिल पाटिल पिछले दस वर्षों से भिवंडी लोकसभा क्षेत्र में तानाशाही तरीके से काम कर रहे हैं और पिछले दस वर्षो में कोई विकास कार्य नहीं किये है उन्होंने केवल टक्केवाती की राजनीति की है। जब तक कपिल पाटिल इस चुनाव में हार नहीं जाते तब तक वह चुप नहीं बैठें। इस प्रकार की टिप्पणी महाविकास आघाडी उम्मीदवार सुरेश म्हात्रे ने किया है। वही पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील भी की है।
रिपोर्टर