पालिका के स्कूल नं. 22 की मुख्य अध्यापिका दस्तगीर मेडम सेवानिवृत्त

भिवंडी।। भिवंडी पालिका के गैबीनगर स्थित स्कूल नं. 22 की मुख्य अध्यापिका मोमिन शाकिरा गुलाम दस्तगीर मेडम की 32 वर्षीय अध्यापन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गई हैं। स्कूल प्रगाढ़ में स्कूल प्रबंधक द्वारा उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के ओ.एस. अनीस मोमिन, सलीम सर,अंसार सर, मुकीम काजी़ सर साजिद पेटकर सर,शादाब मोमिन, पूर्व अध्यापिका शेख यास्मीन आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

गौरतलब कि इस मनपा स्कूल की मुख्यअध्यापिका मोमिन शाकिरा गुलाम दस्तगीर ने वर्ष 1969 में अपने शिक्षण करियर की शुरुआत शांतिनगर स्थित पालिका स्कूल से की थी। इस स्कूल में चार साल अध्यापन सेवा के बाद पालिका के स्कूल नं. 22 शिक्षका के रूप में कार्यभार ग्रहण किया और तब से वे लगातार इसी विद्यालय में निरंतर शिक्षका,स्कूल प्रभारी से लेकर मुख्य अध्यापिका के रूप में विद्यालय में अपनी सेवाएं प्रदान की। उन्हें वर्ष 2012 में मनपा स्कूल में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से भी नवाजा गया। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन मनपा स्कूल नं. 101 के मुख्य अध्यापक अब्दुल करीम सर की अध्यक्षता में किया गया था कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की छात्रा शाह मिस्बाह रबीउल्लाह ने कुरान के पाठ के साथ किया।अंसारी आतिफा अब्दुल रब ने हम्द प्रस्तुत की और अंसारी इलमा महफूज़ अहमद ने नात प्रस्तुत किया। स्कूल की छात्राऐ गौसिया बानो,मुशीर सलमानी,शिफा फातिमा,मेराज अंसारी,आशा मोहम्मद शाहिद अंसारी आदि ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपस्थित मेहमानों ने मुख्य अध्यापिका के शैक्षणिक सेवाओं पर विस्तार से चर्चा की और उनके सेवा की सराहना की। पूर्व छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर 19 छात्राओं को ट्राफियां और चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट दिये गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य निसार मामा, फिरोज सिद्दीकी और अन्य स्टाफ सदस्यों के अलावा, शेख ज़रीना, शाहीन अंसारी, शबाना शेख, मोमिन शाहीना, अंसारी नफीसा, शेख अबू बकर, शेख इरफान, शेख जो़हरा,पटेल परवीन,मोमिन नफा,तांबोली सूफिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूत्र संचालन की जिम्मेदारी स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका सबीका इसरार अंसारी ने किया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट