
दो तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 30, 2022
- 395 views
भिवंडी ।। भिवंडी की भोईवाडा पुलिस ने एक साल के लिए तड़ीपार अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हमालवाडा कारीवली रोड़ निवासी अख्तर अली अब्बास अली मोमिन (42) विभिन्न अपराधों में लिप्त होने के कारण भिवंडी पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार भोईवाडा पुलिस ने ठाणे शहर, मुंबई, नवीं मुंबई, रायगढ़ व पालघर सीमा से एक वर्ष के लिए हद्द पार कर दिया था। किन्तु तय सीमा के पहले पुलिस के इजाजत बिना वह शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे के दरमियान हमालवाडा, गुलशन होटल के पास मोखाट घुम रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त के आदेश भंग के जुर्म में उसके खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस कायदा कलम 142 के तहत मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच पुलिस नाईक के.ए. सूर्यवंशी कर रहे है। इसी तरह शांतिनगर पुलिस ने एक वर्ष के लिए तड़ीपार आरोपी अब्दुल्ला उर्फ सोनू मुस्तफा बकरीदी पहलवान (29) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक भिवंडी अपराध शाखा युनिट -2 के पुलिस कर्मियों ने इस तड़ीपार आरोपी को अनमोल होटल नागांव परिसर से गिरफ्तार किया है। अब्दुला विभिन्न अपराधों में लिप्त था जिसके कारण पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार शांतिनगर पुलिस ने इसे 26 अगस्त 2021 से एक वर्ष के लिए ठाणे शहर, ठाणे ग्रामीण,मुंबई शहर, मुंबई उप नगर व पालघर सीमा से एक वर्ष के लिए हद्दपार कर दिया गया था। जिसे अपराध शाखा युनिट - 2 के पुलिस अधिकारियों ने नागांव परिसर से मोखाट घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया है। शांतिनगर पुलिस ने पुलिस हवलदार लक्ष्मण चंद्रशा व्हदलुरे की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच पुलिस हवलदार गावडे़ कर रहे है।
रिपोर्टर