उत्तर प्रदेश में भय व अपराध से मुक्त वातावरण का किया गया है निर्माण - विनय कटियार

अयोध्या ।। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन धर्म नगरी अयोध्या में भयमुक्त व अपराधमुक्त वातावरण का किया गया है निर्माण : विनय कटियार पूर्व सांसद विनय कटियार ने अयोध्या विधानसभा में जनसभा को किया सम्बोधित, अयोध्या विधानसभा के पूरा क्षेत्र के मीन का पुरवा, खुशहालगंज, थारुपुर, दतौली, कोडरी चौराहा में जनसम्पर्क व जनआशीर्वाद जनसभा के दौरान भाजपा पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना अयोध्या से पूरे विश्व में प्रसारित हुई है। अयोध्या के सांस्कृतिक महत्व को दीपोत्सव के माध्यम से वैश्विक स्तर पर परिभाषित किया गया। अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है। यहां श्रद्धालुओं व पयर्टकों को अंतराष्ट्रीय मानको के अनुरुप सुविधाएं देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है।

उन्होने कहा कि यूपी में भयमुक्त व अपराधमुक्त वातावरण का निर्माण किया गया है। यहां से माफियाराज का खात्मा किया गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि श्रद्धालुओं व पयर्टकों की अपेक्षा अनुरुप परिवाहन सुविधा देने के लिए सरकार ने कई परियोजनाएं प्रदान की है। अयोध्या से जुड़ने वाली हर सड़क को बेहतर बनाया गया है। आने वाले समय में श्रद्धालुओं के आगमन की काफी तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए बेहतर आवागमन की सुविधा होनी चाहिए। दुनिया भर के पयर्टकों के आने से अयोध्या समृद्धशाली होगी। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कोविड काल के समय विपक्ष अपने घरों में कैद था। विषम परिस्थितियों में भी भाजपा के कार्यकर्ता अपने जीवन की परवाह न करते हुए जरुरतमंदो की सेवा कर रहे थे। जिसकी सराहना आज भी होती है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हमारे कदम युवाओं के बीच उत्साह का संचार करते है। कोविड की विषम परिस्थिति के बाद भी सरकार के प्रयासों की बदौलत यह सफल हो पाया है। इस अवसर पर आदित्यनारायण मिश्रा, अरुण त्रिपाठी, देवता पटेल, योगेन्द्र वर्मा, दिनेश मिश्रा, सियाराम वर्मा, लल्ला सिंह सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट