असहाय माताओं के बीच मिठाई बाँटकर विश्व सनातन वैदिक संघ की मनाई गई दूसरी वर्षगांठ

देवघर देवीपुर से अरविन्द यादव की रिपोर्ट 


देवघर ।। विश्व सनातन वैदिक संघ का दूसरी वर्षगांठ शनिवार को चांदडीह वृद्धाश्रम में मिठाई बाँटकर मनाया गया। संघ के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मी कान्त मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को देवघर के चांदडीह स्थित लोहीया मुख बधिर अनाथालय-वृद्धाश्रम में मिठाई बाँटकर विश्व सनातन वैदिक संघ का दुसरा स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में संघ के संस्थापक रोशन मिश्रा मौजूद रहे। संस्थापक रोशन मिश्रा ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देत हुए कहा कि आज ही के दिन दो वर्ष पूर्व पन्द्रह सदस्यों के साथ विश्व सनातन वैदिक संघ की नींव रखी गई थी आज दो वर्ष पुरा हो चुका है, मैं यहाँ के असहाय मताओं से आशीर्वाद लेने आया हूँ भविष्य में संघ के द्वारा भी इस प्रकार का वृद्धाश्रम बनाया जाएगा। संस्थापक ने अनाथालय-वृद्धाश्रम में उपस्थित लोगो का हालचाल जाना व आगे भी मदद करने की इच्छा जताई। मौके पर उपस्थित संगठन मंत्री धीरज झा ने कहा कि हम सभी सदस्यों ने अपनी संघ में दो साल कार्य पुरा किये ये दौर काफी मुश्किल एवं चुनोतियों से भरा हुआ था। आज हजारो संघी अपना सहयोग दे रहे हैं आने वाले समय में संघ मानवकल्याण व राष्ट्र निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर कार्य करेगी। इस कार्यक्रम में संस्थापक रौशन मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मी कान्त मालवीय, धीरज झा, रौशन दुबे शिवम सिंह, कपिल देव, राज कुमार इत्यादी मुख्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट