भ्रष्टाचार का आरोपी जन वितरण प्रणाली के डीलर ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। मोहनियाँ न्यायालय मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भ्रष्टाचार का आरोपी डीलर ने किया आत्मसमर्पण।आपको बताते चलें की कुदरा प्रखंड के नसेज गांव स्थित जन वितरण प्रणाली की दुकान के संदर्भ में, विगत सितंबर के महीने में जन वितरण प्रणाली के पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों द्वारा, यह शिकायत किया गया था, कि जन वितरण प्रणाली के डीलर सर्वजीत पासवान द्वारा समुचित राशन नहीं दिया जा रहा है। एवं लाभार्थियों से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जिस संदर्भ में  दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सागर, नव बिहार दूत व ज्ञान शिखा टाइम्स के द्वारा पीड़ितों की आवाज बहुत ही प्रमुखता से उठाया गया। व राष्ट्रीय सागर संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी के द्वारा साक्ष्य के साथ उच्च पदाधिकारियों तक दूरभाष के माध्यम से बात को रखा गया। जिसके तहत विगत 11 सितंबर को जन वितरण प्रणाली जिला पदाधिकारी कैमूर, जन वितरण प्रणाली अनुमंडल पदाधिकारी मोहनियाँ, जन वितरण प्रणाली प्रखंड पदाधिकारी कुदरा के द्वारा, मौके पर पहुंचकर लाभार्थियों से पूछताछ किया गया। उसके उपरांत जांच किया गया। जांच के तहत जन वितरण प्रणाली का डीलर सर्वजीत पासवान गलत पाया गया। जिसके तहत कार्यवाही के तहत पदाधिकारियों द्वारा एफ आई आर दर्ज कराते हुए ,डीलर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। पर अभी तक डीलर फरार चल रहा था, प्रशासन के सख्ती के बाद डीलर द्वारा शुक्रवार को, मोहनियाँ कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। जिसे मोहनियाँ अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य जांच के बाद जेल भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट