जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों मे खूनी संघर्ष खूब चले लाठी -डंडे

राजीव कुमार पाण्डेय


रामगढ़ कैमुर ।। रामगढ़ प्रखंड के बंदीपुर गांव के  खोरहरा अकोढ़ी  मुख्य नहर के किनारे रोड पर दो पक्षों मे चले लाठी डंडे।जिसमे दस से अधिक लोग हुए घायल।जिसमे बूढ़ी औरतों के साथ साथ बूढे लोगों को आई गंभीर चोटें।कइयों का माथा फूटा।दोनों पक्ष के लोगों को प्रशासन के मदद से रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है।घटना सुबह 10बजे से लेकर 10:30तक की है।सभी लोग बंदीपुर गाँव के निवासी हैं।

घालयों मे बबन प्रजापति पिता धनेश्वर प्रसाद,रामनगीना राम पिता धनेश्वर प्रसाद,गजेंद्र प्रसाद पिता स्व.शर्मा प्रसाद,नंद किशोर पिता रामनगीना राम,शेषनाथ प्रजापति पिता बबन प्रजापति, सुगनी देवी पति स्व.श्रवण प्रसाद, मोती कुमार पिता स्व.रोगी कोहार, काली चरण प्रजापति पिता रामजी कोहार,आशिया देवी पति स्व.रामजी कोहार, कामेश्वर प्रजापति पिता रामजी कोहार, रामशंकर पिता स्व.राजा राम कोहार के नामो की पुष्टि की गई है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट