
हर-घर तिरंगा अभियान में तलेन नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 08, 2022
- 765 views
तलेन ।। आजादी का महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को नगर तलेन में भव्य तिरंगा यात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर, नगर के मुख्य मार्गो से निकली, जिसका नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक गोपाल कृष्ण यादव ,व शिक्षक प्रमोद सिंह पवार , के मार्गदर्शन में चल रही तिरंगा यात्रा के दौरान, छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। इस तिरंगा यात्रा में, प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती व स्टाफ, नगर परिषद सीएमओ अशफाक खान व स्टॉप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मास्टरमाइंड एकेडमी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,कन्या हाई स्कूल, कें छात्र-छात्राएं व शिक्षक गण,कैलाश मोहन यादव, राजू परतानी, सहित कई लोग शामिल हुए।तिरंगा यात्रा पुनः शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची, जहां पर नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा का उद्बोधन हुआ। श्री शर्मा ने आजादी के महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी दी तथा प्राचार्य अशोक पाटीदार ने आभार व्यक्त किया।तत्पश्चात पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य, ध्वज संहिता का पालन करते हुए 13 से 15 अगस्त तक, अपनें अपने घरों, दुकानों , कार्यालय ,शिक्षण संस्थानों, आदि पर स्वेच्छा से तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना था।
रिपोर्टर