धनतेरस पर सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस अलर्ट, निगोह बाजार में सीओ ने आभूषण व्यापारियों से की बैठक

बरसठी (जौनपुर)। धनतेरस व दीपावली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है। थाना बरसठी क्षेत्र के निगोह बाजार में बुधवार को क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गिरेंद्र सिंह ने आभूषण व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में चोर-उचक्कों की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सीओ ने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच करने और खराब कैमरों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए। गिरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी देवानंद रजक के नेतृत्व में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है तथा बाजारों में निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहारों के दौरान पूरी तरह चौकस है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल व पेट्रोलिंग टीम को तैनात किया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट