नामांकन के तीसरे दिन दो अभ्यर्थियों ने किया नामांकन, कुल 38 एनआर काटा गया


रोहतास। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के द्वितीय चरण के तहत दिनांक 13 अक्टूबर 2025 के अधिसूचना जारी होने के उपरांत रोहतास जिला अन्तर्गत 207 - चेनारी (अ०जा०), 208 - सासाराम, 209 - करगहर, 218 - दिनारा, 212 - डिहरी, 213 - काराकाट में नामांकन की प्रक्रिया शुरू है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने का समय प्रातः 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। निर्धारित समय अवधि के भीतर आज दिनांक 15.10.2025 को दो अभ्यर्थी द्वारा नामांकन किया गया है। जिसमें 209 - करगहर विधानसभा से रितेश पांडेय , जनसुराज पार्टी एवं 210 - दिनारा विधानसभा से मालती देवी, बहुजन समाज पार्टी शामिल हैं।

वहीं, आज कुल 38 एनआर काटा गया। 207- चेनारी (अ०जा०) से आठ, 208- सासाराम से पांच, 209- करगहर से पांच, 210- दिनारा से आठ, 211- नोखा से तीन, 212- डिहरी से तीन एवं 213- काराकाट से छह अभ्यर्थियों ने एनआर कटवाया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोहतास, श्रीमती उदिता सिंह के निदेशानुसार नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो के अनुरूप संपन्न कराई जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट