
विश्व सनातन वैदिक संघ के उदेश्यों को गाँव-गाँव तक पहूँचाना हमारा लक्ष्य: धीरज झा
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Aug 21, 2022
- 367 views
देवघर ।। रविवार को सारवां के दुर्गा मंदिर में विश्व सनातन वैदिक संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय बैठक रखी गई। जिसकी जानकारी संघ के प्रदेश मिडिया प्रभारी विकास राउत ने दिया। बैठक में संगठन विस्तार एवं क्षेत्र में धार्मिक व समाजिक किए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विश्व सनातन वैदिक संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री धीरज झा ने कहा "संघ राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को लेकर आगे बढ़ रही है हम शिक्षा सेवा व समरसता को समायोजित कर लोगों को जाग्रत करने में लगे हैं, जल्द ही सारवां में इकाई गठन कर विधालय, अनाथालय, गौशाला का निर्माण किया जाएगा साथ ही बंद पड़े मंदिरों का भी जीर्णोद्धार कर पूजा-पाठ आरंभ कराया जाएगा"। बैठक में मुख्य रूप प्रदेश
मिडिया प्रभारी विकास राउत, जिला प्रभारी शिवम सिंह, जिलाध्यक्ष धनंजय मंडल, महासचिव दिनेश मंडल, कोषाध्यक्ष रोशन दुबे, दिलखुश सिंह, राज कुमार, सुरेन्द्र मंडल, चतुरानन्द यादव, नन्दलाल राणा, किशोर कुमार सिंह, सुनील मंडल, मनोज कुमार यादव, राजेन्द्र कुमार मंडल, नन्दलाल ठाकुर, उमाकांत मंडल, अवध बलियासे आदि लोग उपस्थित हुए।
रिपोर्टर