
फुटपाथ व उड़ान पुल के नीचे सो रहे लोगों को बेघर निवारा केंद्र में किया हस्तांतरित
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 07, 2022
- 360 views
भिवंड।। भिवंडी पालिका के मुख्य मार्गों पर बने उड़ान पुल के नीचे सैकड़ों की संख्या में लोग रात्र निवास करते है। इनमें से कई तो दिन में भींख मांगते है और रात के समय फुटपाथ व उड़ान पुल के नीचे सो जाते है। कल्याण नाका, भिवंडी एसटी बस डिपो व वंजारपट्टी नाका उड़ान पुल के नीचे ऐसे लोगों की संख्या सैकड़ों में है। भिवंडी पालिका के प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल के आदेशानुसार उपायुक्त नूतन खाडे व सहायक आयुक्त अनुराधा बाबर ने ऐसे लोगों की जानकारी संकलित कर तत्काल बेघर निवारा केन्द्र में भेजकर मदद करने के लिए निर्देश दिया था। जिसके फलस्वरूप आपातकालीन कक्ष प्रमुख फैसल तातली व एनयूएम एल विभाग प्रमुख कैलाश पाटिल, व्यवस्थापक संजय ठाकरे की सयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न जगहों से 35 बेघर लोगों की जानकारी इकठ्ठा की और सड़क किनारे सो रहे 5 लोगों को एसटी बस डिपो के पास बने बेघर निवारा केंद्र पहुँचाया। इसके आलावा एक महिला को कॉरपोरेशन बैंक वरदान संकुल भेज कर उनकी मदद की गई। बतादें कि दरगाह दीवान शाह, आजमीनगर तथा एसटी बस डिपो के पास ऐसे लोगों के लिए बेघर निवारा केन्द्र बनाया गया है। किन्तु इन बेघर निवारा केंद्र संचालकों द्वारा लापरवाही बरतने से ऐसे लोग केन्द्रो में रहना पसंद नहीं करते है। वही पर एनयूएम एल विभाग को इसकी जानकारी होने के बावजूद केन्द्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नही जाती। जिसके कारण इतने बड़े संख्या में लोग सड़कों के किनारे सोने के लिए मजबूर है।
रिपोर्टर