कैमूर युवा कांग्रेस के नेताओं ने एन एस आई प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह का किया स्वागत

राजीव कुमार पांडे की रिपोर्ट


रामगढ़(कैमूर) ।। शाहाबाद के दो दिवसीय दौरे पर एन एस यू आई प्रदेश अध्यक्ष चून्नू सिंह का कैमूर मे आगमन हुआ। कैमूर जिले में युवा कांग्रेस नेता सह युवा जिला कांग्रेस प्रत्याशी आशीष पाण्डेय एवं एन एस यू आई जिला अध्यक्ष कैमूर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में कुदरा , मोहनियां और भभूआ में युवाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं कैमूर आगमन के प्रथम दिन चून्नू सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल तिवारी से भभुआ जाकर मुलाकात की व पार्टी की मजबूती के संदर्भ में चर्चा किया।साथ ही छात्र युवाओं को राजनीति में जुड़ाव के साथ सक्रियता के लिए सुझाव भी दिया एवं मां मुण्डेश्वरी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट