रामगढ़ वासियों ने उत्साह पूर्वक मनाया बौद्ध धम्म दीक्षा दिवस, बुद्ध के मार्ग पर चलने का लिया प्रण

राजीव कुमार पाण्डेय


रामगढ़(कैमूर) ।। बिहार गोड़सरा पोखरे पर बुद्धिजीवियों के द्वारा बौद्ध धम्म दीक्षा दिवस मनाया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और वक्ताओं के विचारों से अवगत हुए।  ईस बौद्ध धम्म दीक्षा दिवस के आयोजन कर्ता के रूप में राजेंद्र सिंह, सुनील बौद्ध, वीरेंद्र राम ,सुरेंद्र मौर्य, राम बिहारी सिंह रहे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी रिंकी कुशवाहा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख संतोष राम रहे संचालन सिसौड़ा पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर विजय बहादुर सिंह हाजी शेख शमीम अहमद आर पी मौर्या रोहित मौर्य वकील राम शारदा बौद्ध  एवं अन्य कई गणमान्य लोग रहे।  इस अवसर पर कई मिशन गायकों ने अपनी गायकी से संदेश देने का काम किया जिसमें सोना सम्राट मीरा देवी शारदा बौद्ध रही।  इस अवसर पर पैदल मार्च निकालकर लोगों को बौद्ध धर्म के अनुयाई बनने के लिए संदेश दिया गया एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया।  यह बौद्ध धम्म दीक्षा दिवस 14 अक्टूबर को मनाया जाता है क्योंकि 14 अक्टूबर को ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म ग्रहण किया था इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विक्रम सिंह बृजमोहन राम, चंदा राम ,अरुण सिंह, गोरख सम्राट ,जयप्रकाश राम, राजकुमार सिंह, कई सारे भंते और बौद्ध धर्म के अनुयायी उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट