प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इंदौर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यकम में 69 सी.एम. राइज स्कूलों का किया गया भूमिपूजन

राजगढ़ ।। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज प्रदेश में 2519 करोड़ रुपये  लागत के 69 सी.एम. राइज़ विद्यालयों का इंदौर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भूमि पूजन किया गया। इसमें राजगढ़ जिले के बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहगढ़, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरापुर तथा शासकीय हाई स्कूल मऊ शामिल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सीएम राइज़ विद्यालयों के प्रदेश स्तरीय भूमि पूजन कार्यक्रम जिले के उक्त विद्यालयो में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों को दिखाया-सुनाया गया। 

जिला मुख्यालय के संकट मोचन बडली में आयोजित भूमि पूजन के कार्यक्रम में राजगढ़ विधायक श्री बाबू सिंह तंवर, पूर्व विधायक श्री प्रताप सिंह मंडलोई, नगर पालिका राजगढ़ अध्यक्ष श्री विनोद साहू, श्री मनीष जोशी, श्री शैलेश गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट