धान की फसल को आग लगाकर व पेड़ तोड़ कर पहुँचाया किसान को नुकसान

चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी।। भिवंडी के मैदें गांव के रहने वाले किसान संतोष पाटिल ने धान की फसल काटकर अपने खलिहान में रखा था। जिसमें अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। यही नहीं कुछ लोग उनके खेत में लगे आम के छोटे 107 पौधों को भी काट देकर नुकसान पहुंचाने की घटना घटित हुई है। पडघा पुलिस ने किसान संतोष पाटिल की शिकायत पर शिवाजी मुकने व उनके अन्य तीन साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है। संतोष पाटिल ने बताया कि इस साल बरसात अच्छी होने के कारण धान की फसल अच्छी हुई थी। खेत से धान की फसल कटाई करवाकर खलिहान में रखा गया था कुछ फसल से धान भी निकाल कर रख लिया गया था तो कुछ फसल से धान निकाला बाकी था। लगभग तीन सौ बोझ धान पड़ा था।  जिसमें आग लगा दी गई है। इसके आलावा खेत में लगे 107 आम के पौधों को काट दिया गया। सुबह जब वे खेत में गये तो इसकी जानकारी मिली। पिछले वर्ष भी इसी तरह एक किसान के धान की फसल में आग लगा दी गई थी। हालांकि उनकी शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ पडघा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट