संपत्ति नीलामी प्रक्रिया शुरु होने पूर्व चाल मालिकों ने भरा बकाया 12,48,144 रूपये संपत्ति टैक्स

भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका में संपत्ति धारकों द्वारा बकाया टैक्स नहीं भरने के कारण पालिका प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल व अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, उपायुक्त (मुख्यालय) दीपक पुजारी व उपायुक्त (कर) दीपक झिजाड़ ने सभी वार्ड अधिकारियों व कर निरीक्षकों की संयुक्त बैठक कर बकायादारों की संपत्तियां नीलामी करने के लिए आदेश जारी किया है। जिसके फलस्वरूप प्रभाग स्तर पर प्रभाग अधिकारियों व कर निरीक्षकों द्वारा दस बड़े बकायादारों के सूची तैयार कर उनकी संपत्तियां नीलामी करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी क्रम में प्रभाग समिति तीन के सहायक आयुक्त सोमनाथ सोष्टे ने आठ बड़े बकायादारों की संपत्तियां नीलाम की थी। किन्तु खरीददार नहीं मिलने के कारण उन संपत्तियों पर नाम मात्र की बोली लगाकर पालिका प्रशासन ने संपत्तियां अपने नाम पर हस्तांतरण करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी तरह भूभाग क्रमांक 20 अंर्तगत चाली के मकानों पर 2021 के आखिर तक 12 लाख 48 हजार 144 रूपये टैक्स बकाया था। किन्तु कुछ माह पूर्व चाली तोड़ कर उस जगह पर बहुमंजिला इमारत बनाने का काम शुरू हो गया था। जिसके कारण मकानों पर बकाया टैक्स कौन भुगतान करेगा। यह समस्या उत्पन्न हो गई थी। इस प्रभाग के सहायक आयुक्त सोमनाथ सोष्टे, कार्यालयीन अधीक्षक कल्पना तलपडे, कर निरीक्षक किशोर पवार, भूभाग लिपिक प्रमोद बैकयर ने विशेष मेहनत कर चाली का डिवेलप कर रहे बिल्डर पर दबाव बनाकर 2021 के आखिर तक मकानों पर बकाया 12 लाख 48 हजार 144 रूपये टैक्स वसूल किया है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट