संभाग आयुक्त ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

राजगढ़ ।। संभाग आयुक्त भोपाल श्री मालसिंह भयडिया ने आज राजगढ़ जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओ.पी.डी. के सामने डॉक्टारों के ड्यूटी चार्ट एवं भोजन मेन्यू के नाम की सूची डिजीटल स्क्रीन पर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओ.पी.डी. में प्रतिदिन के भर्ती मरिजों की भी जानकारी ली।

संभाग आयुक्त श्री भयडिया ने ट्रामा सेंटर में ए.एन.सी. के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीज श्रीमति रामभारोसी बाई से चर्चा करते हुए भोजन तथा डॉक्टर समय-समय पर जांच करने आते है या नहीं आदि की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती माताओं के लिए एम्बुलेंस की उपलब्धता कि संबंधित अधिकारी से जानकारी ली, मेटरनिटी वार्ड में भर्ती गर्भवती माताओं के सीजर के संबंध में सिविल सर्जन से जानकारी ली।

उन्होंने अस्पताल में लाड़ली के जन्म पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देष सिविल सर्जन को दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में स्थित षिषु गृह, चिकित्सा ईकाई, सर्जिकल वार्ड, सर्जिकल आई.सी.यू वार्ड, एस.एन.सी.यू. का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा अस्पताल के मेनेजमेंट में सुधार करें।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय तेम्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति रोशनी वर्धमान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ़ सुश्री जुही गर्ग सहित संबंधित अधिकारी एवं जिला चिकित्सालय का स्टॉफ मौजूद रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट