राहुल गांधी के समर्थन में भिवंडी युवक कांग्रेस का मौन प्रदर्शन

भिवंडी।।कांग्रेस नेता राहुल की ओर से 2019 में मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में गुरुवार को सूरत की अदालत ने दोषी करार करते हुए दो साल की सजा सुनाई है हलांकि कोर्ट ने सजा को तीस दिन के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही राहुल गांधी को जमानत दे दी है। जिसके बाद देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर उतर का विरोध प्रदर्शन किया है। इसी क्रम में भिवंडी युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पाटिल के नेतृत्व में भिवंडी कांग्रेस कार्यालय के बाहर मौन प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर भिवंडी युथ अध्यक्ष राहुल पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी की निजी आजादी का गला घोंट रहे है। वे राहुल गांधी के समर्थन में खड़े है। राहुल गांधी उन्हें स्पष्ट जवाब देंगे। यह मौन आन्दोलन भिवंडी कांग्रेस कार्यालय के सामने लगभग एक घंटे तक चलता रहा। वही पर युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव निलेश जेडगे, वरिष्ठ नेता जावेद फारूकी, पूर्व नगरसेवक शकील पापा, मुन्ना भाई, सूफ़ियान शेख,शहर यूथ कांग्रेस के रेहान खान,  सतीश चिप्पा, दिनेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट