दिवानी परिसर में चली गोली

जौनपुर समाचार। 


जनपद के दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पेशी पर आए एक बंदी को परिसर मे ही एक बदमाश ने गोली मार दी। संयोग ठीक रहा कि गोली बंदी की पीठ पर किनारे की तरफ लगी। 


गोली माकर भागते बदमाश को कचहरी परिसर में मौजूद लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गोली लगने से घायल बंदी को अस्पताल भेजा गया। घटना को लेकर कचहरी परिसर में अफरातफरी मच गई। घटना को लेकर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।लोग इस तरह दीवानी परिसर में गोली चलने का कारण नहीं समझ पा रहे हैं | पुलिस कारणों की जांच में जुटी हुई है |

 सूत्रों से प्राप्त जानकारी  के अनुसार पेशी पर दीवानी कचहरी में आये दो आरोपियों  को बेखौफ बदमाशों ने गोली मार दी। भरी कचहरी में गोली चलने से हड़कम्प मच गया। गुस्साए अधिवक्ताओं ने गोली चलाने वाले बदमाश की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मिथिलेश गिरी, ग्राम सरैया, सूर्यप्रकाश राय, ग्राम कबिरुद्दीनपुर , पहलवान हत्याकांड में जेल में बंद है। आज इसी मामले में दोनों को  पेशी पर दीवानी कचेहरी लाया गया था। पुलिस सीजेएम कोर्ट में पेश करने जा रही थी कि इसी बीच एक बदमाश ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी,जिसमे दोनों आरोपियों को गोली लगी है। एक को कंधे में तो दूसरे को कमर में लगी गोली है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट