चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता जितेंद्र राम के निधन पर बसपा ने शोक संवेदना व्यक्त किया

कैमूर ।। चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बढ़ौना ग्राम डीह निवासी जिनसी राम के पुत्र जितेंद्र राम के निधन होने पर बसपा प्रदेश सचिव सह सेक्टर प्रभारी राम इकबाल राम, सासाराम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रदेश सचिव राम इकबाल राम ने बताया कि पार्टी के समर्थित कार्यकर्ता थे उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। वरिष्ठ नेता संतोष कुमार मृतक परिजनों को पार्टी से हर संभव मदद देने का प्रयास किया। उक्त मौके पर चैनपुर विधानसभा के अध्यक्ष अयोध्या कुमार, चैनपुर बसपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, कवि किशोर भारती, शिव मुनी बिंद, शिक्षक संतोष कुमार बिंद, आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट