पति निकला बेवफा किया तीसरी शादी महिला की फरियाद सुनने को कोई तैयार नहीं

5 दिनों से बुजुर्ग मां व दो वर्षीय बच्ची के साथ न्याय की उम्मीद में जहां-तहां लगा रही गुहार

आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में रहा है लिप्त


जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट

कैमूर ।। बंगाल से कैमूर पहुंच बूढी मां व दो वर्षीय पुत्री के साथ महिला न्याय की उम्मीद में लगातार 5 दिनों से भटक रही न्याय हेतु, महिला का आरोप पति शादी कर को बर्ष रहा साथ पत्नी व दो वर्षीय बच्ची को छोड़ कर लिया तीसरी शादी। मिली जानकारी के अनुसार, माधुरी साव पिता स्वर्गीय किशोरी साव गौरी पुत्र चमथा कैलाश दास रोड 52/ ए नैहाटी थाना पश्चिम बंगाल की निवासी हैं। कैमूर जिला अंतर्गत  कुदरा थाना क्षेत्र के फाखराबाद ग्राम वासी सुदामा केसरी पिता गणेश केसरी जो की रोजी रोटी के जुगाड़ में कमाने हेतु बंगाल गया हुआ था, जहां दोनों से मुलाकात हुआ धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगा। दोनों ने मिलकर फैसला लिया कि जीवन साथ निभाएंगे, इस फैसले के बाद मंदिर में पहुंचकर लड़की के परिजनों के समक्ष शादी के बंधन में बंध गए, साथ-साथ रहने लगे। बंधन में बंधने के दो वर्षों बाद दोनों की एक पुत्री हुईं दोनों साथ रहे। साथ अच्छे से बीत रहा था पर पति का किसी दूसरी महिला से भी संबंध रहने लगा, जिसके साथ पति गुपचुप तरीके से उससे भी शादी कर लिया। पहली पत्नी की हस्तक्षेप से मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद दूसरी पत्नी से दूरी बना लिया। पर विगत अप्रैल के महीने में पति पत्नी से बोलकर 15 दिनों के लिए, अपने घर कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फाखराबाद गांव आया पर वापस नहीं गया। जिससे कि पत्नी चिंतित रहने लगी व दूरभाष के माध्यम से बार-बार संपर्क करने की कोशिश करते रही। पर जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम यह जानकारी मिला की उसका पति पुनः शादी के बंधन में (तिसरी शादी) बंध रहा है। तो महिला द्वारा अपने स्थानीय थाना प्रशासन को सूचित किया गया, पर स्थानीय थाना प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया। महिला परेशान हो अपने वृद्ध मां बासमती साव व दो वर्षीय पुत्री के साथ कैमूर जिला के कुदरा थाना पहुंच 2 दिनों तक लगातार न्याय हेतु गुहार लगाती रोती बिलखती रही, पर थाना प्रशासन द्वारा बोला गया कि आपके द्वारा पूर्व में अपने स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया जा चुका है, जिस वजह से यहां पर आपका मामला दर्ज नहीं हो सकता। आप अपने गांव जाइए और वहीं से जो भी है कार्रवाई कीजिए। जिसके उपरांत शनिवार को महिला द्वारा थाना क्षेत्र के घटांव पंचायत ग्राम कचहरी में पंचायत के सरपंच पप्पु रावत और मुखिया श्रीभगवान पासवान के समक्ष अपनी फरियाद सुनाया गया ।जहां मुखिया एवं सरपंच द्वारा आरोपी को भी कचहरी में बुलाया गया। जिसमें आरोपी तीसरी शादी की भी बात स्वीकार किया, पर ग्राम कचहरी का उपहास उड़ाते हुए ग्राम कचहरी के फैसले को मानने से इनकार कर दिया। यदि पीड़ित महिला की माने तो आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में रहा है लिप्त। पंचायत के मुखिया और सरपंच द्वारा आवेदन तैयार कर स्थानीय थाना एवं महिला थाना भभुआं को भेजा गया। पर दोनों ही जगह पीड़ित महिला का आवेदन स्वीकार नहीं किया गया पांचवें दिन भी महिला भटकती हुई पाई गई। समाचार प्रेषित करने तक महिला न्याय हेतु भटक रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट