
मानधाता सरकारी अस्पताल मे लगी हाई मास्ट लाईट
- Hindi Samaachar
- Dec 28, 2023
- 174 views
डाक्टर सुरेश यादव ने नगर पंचायत मानधाता का व्यक्त किया आभार
सभासद कुलदीप यादव के प्रयास से मानधाता सरकारी अस्पताल हाई मास्ट लाईट से हुआ जगमग
मानधाता ।। मानधाता सरकारी अस्पताल परिसर मे नगर पंचायत मानधाता द्वारा हाई मास्ट लाईट लगाया गया, डाक्टर सुरेश यादव ने बताया कि अस्पताल परिसर मे रात मे लाईट की समुचित व्यवस्था की जरूरत महसूस हो रही थी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बादल पटेल और मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह , सभासद कुलदीप यादव के अथक प्रयास के चलते अस्पताल परिसर मे आज हाई मास्ट लाईट चालू हो गई, जिससे अस्पताल परिसर पूरी तरह से जगमगा गया, डाक्टर सुरेश यादव ने इस सराहनीय कार्य के लिए नगर पंचायत मानधाता, नगर पंचायत अध्यक्ष, ई ओ. राबिन सिंह, का विशेष तौर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर मे लम्बे समय से चली आ रही लाईट की समस्या का समाधान हो गया है जिससे परिसर जगमग रहेगा और रात मे आने वाले मरीज के लिए सुविधाजनक होगा,सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्व और चोर उ चक्को से सुरक्षित रहेगा, डाक्टर सुरेश यादव ने हाई मास्ट को लेकर लम्बे समय से प्रयासरत रहने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बादल पटेल, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, और सभासद कुलदीप यादव का आभार व्यक्त किया है /
रिपोर्टर