सूदखोर से परेशान व्यक्ति ने जहर खाकर की खुदकुशी

भिवंडी।। सूदखोर से परेशान एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नारपोली पुलिस ने इस मामले में स्वयं संज्ञान लेकर सूदखोर के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पर पुलिस ने सूदखोर पर आरोप लगाया है कि रूपये लौटाने का दबाव बनाने पर व्यक्ति ने  आत्माहत्या की है। पुलिस के मुताबिक काल्हेर के रहने वाले मृतक व्यक्ति अशोक शंकर पाटिल ( 61) ने ठाणे के रहने वाले यशवंत मुगुटराव गायकवाड़ से ब्याज पर रूपये लिये थे। गायकवाड़ लगातार पाटिल से पैसा वापस करने की मांग कर रहा था और पर उसको धमकी भी दिया था। जिसे तंग आकर 7 दिसम्बर 2023 को काल्हेर स्थित राज लक्ष्मी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के पारकार इंडस्ट्रीज कारखाना में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। नारपोली पुलिस ने इस मामले में जांच कर पुलिस उप निरीक्षक संतोष आबाराव शिंदे की शिकायत पर यशवंत मुगुटराव गायकवाड़ के खिलाफ भादंवि की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक आशीष पवार कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट