
ओवरटेक के चक्कर में विवाद कार पर किया हमला
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 23, 2024
- 413 views
चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
भिवंडी।। मुंबई नासिक हाइवे पर कार ओवरटेक के चक्कर में दो कार मालिकों में विवाद हुआ। इस विवाद में चार लोगों द्वारा जहां कार को नुकसान पहुंचाया गया। वही पर कार चला रहे व्यक्ति के पीटा भी गया है। नारपोली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओ के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक डोंबिवली के अभिषेक राजेशकुमार सोई अपनी पत्नी के साथ नेक्सन कार से रात करीब 12:00 बजे के दौरान मुंबई नासिक हाइवे, भिवंडी ठाणे बाईपास रोड, ओवली मिनी पंजाब ग्रिल होटल के सामने वाली सड़क से जा रहे थे। तभी महिंद्रा कंपनी की थार गाड़ी नंबर MH04LW6001 में सवार युवकों ने कार को ओवरटेक किया। चूंकि एक ट्रक अभिषेक की कार के सामने जा रही थी। इसलिए वह थार कार को ओवरटेक करने के लिए जगह नहीं दी। जिससे नाराज़ होकर थार कार में सवार सौरभ राजेंद्र भोईर (21),प्रसाद सुरेश शेलार ( 20) दोनों निवासी वडपे, अनिकेत बड़कू (21), प्रेमनाथ करसन केनी (22) दोनों कुडास महापोली निवासी ने अभिषेक की कार के सामने अपनी थार कार खड़ी कर दी और अभिषेक के साथ दुर्व्यवहार करते हुए एल्यूमीनियम की राड़ व पत्थर से कार पर हमला किया, जिससे कार के शीशे, हेडलाइट्स, दर्पण टूट गये। वही पर अभिषेक सोई के साथ मारपीट की गई। इस मामले में दी गई शिकायत के बाद नारपोली पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
रिपोर्टर