शाहगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में धूमधाम के साथ मनाया गया 75 वाँ गणतंत्र दिवस

शाहगंज। 75 वें गणतंत्र दिवस पर  ब्लॉक मुख्यालय  सुईथाकला में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी ने ध्वजारोहण कर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने कहा कि संविधान ही देश के हर नागरिक को जीने का अधिकार देता है। हर नागरिक के मौलिक अधिकारों की रक्षा संविधान करता है।जब हमारे अधिकारों का हनन होता है तो संविधान में उल्लिखित कानून हमें अधिकार दिलाते हैं।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने कहा कि एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसे लागू करने के लिये 26 जनवरी की तिथि को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था।बीडीओ सुभाष चंद्र ने कहा कि यदि संविधान न होता तो हम अमन और  चैन के वातावरण में न जी पाते।इस अवसर पर अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार , एडीओ आईएसबी ब्रह्मानंद,राजकुमार ,जितेंद्र शाह, लक्ष्मी चंद, जयप्रकाश मौर्य, सत्यम दयाल, सौरभ मिश्रा, लक्ष्मीकांत सहित संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

इसी क्रम में ग्रुप  ऑफ एसबीडी गुरुकुल कॉलेज के  मैनेजिंग डायरेक्टर एवं ब्लॉक  प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने एसबीडी गुरुकुल महाविद्यालय ऊंचगांव जौनपुर में झंडारोहण कर स्वाधीनता आंदोलन में योगदान देने वाले शहीदों के योगदान को नमन किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेते हुए देश के शहीदों ने अपने प्राणों को न्योछावर करके आजादी दिलाई ।उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा की राह पर चलकर गांधी जी ने आजादी में अभूतपूर्व योगदान दिया।मौके पर रमापति दुबे, तुलसीराम तिवारी ,डॉ राकेश चंद्र तिवारी ,अमरजीत मिश्रा, मनीष कुमार पांडेय, राजेश उपाध्याय सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि  डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने तिलक स्मारक इंटर कॉलेज अमावा खुर्द ईसापुर में मुख्य अतिथि के रूप में झंडा फहराया।उन्होंने कहा कि मां भारती के असंख्य वीर सपूतों के प्राणों के बलिदान के परिणाम स्वरुप देश को आजादी मिली । गुरुजी ने कहा कि देश की शान, स्वाभिमान और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए हमें तन मन धन से सदैव तत्पर रहना चाहिए।प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र यादव ने उपस्थित अतिथियों व आगंतुकों के प्रति आभार जताया ।प्रधानाचार्य ने कहा कि राष्ट्र के हर नागरिक को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना चाहिए।इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह( प्रबंधक प्रतिनिधि),ठाकुर प्रसाद तिवारी,डॉ.दिनेश कुमार सिंह ,जितेंद्र सिंह बबलू, विष्णु प्रकाश तिवारी,हरिप्रसाद राव सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

इसी क्रम में ब्लॉक मुख्यालय खुटहन में ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव ने ध्वजारोहण व  शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण करके अमर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि हर नागरिक के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए यही सबसे बड़ी भक्ति है और यही सबसे बड़ा देश प्रेम है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को सदैव तत्पर रहना चाहिए। बीडीओ  गौरवेंद्र सिंह ने कहा कि गांधी जी, सुभाष चंद्र बोस ,सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे अनगिनत शहीदों ने अपने प्राणों को गंवाकर हमें शांति और सुकून भरे वातावरण में रहने के लिए माहौल दिया।आज हम स्वतंत्र होकर निर्भीकता पूर्वक देश में विचरण कर रहे हैं । इसके पीछे शहीदों के बलिदान के परिणाम स्वरूप भारत माता के रक्त रंजित आंचल की कहानी छिपी हुई है। मौके पर  सीडीपीओ सुरेश कुमार यादव, आमोद लेखाकार, सचिव गण अखिलेश वर्मा,अजय मिश्रा, संजीव गुप्ता, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में बाबा महाबल दास इंटर कॉलेज बडौना पानी टंकी में  छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से लोगों को भाव विभोर कर दिया। बाबा द्वारिका दास हरि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.कुंवर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में झंडा फहराते हुए शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।प्राचार्य ने कहा कि संविधान से राष्ट्र के नागरिकों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। हमारा संविधान अहम को भूलकर सर्व का संदेश देता है। सामान्य अभिव्यक्ति को अनुशासन से बांधकर रखने का संकल्प हमें संविधान से प्राप्त होता है।अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक संत प्रकाश दास जी महाराज ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं इसलिए हर मां-बाप और अभिभावक का कर्तव्य बनता है कि हम उन्हें संस्कारित करें और राष्ट्र के प्रति उनके अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक करें।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जनसंचार के गोल्ड मेडलिस्ट रामनरेश प्रजापति ने कहा कि हम शिक्षित होकर ही देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने और ऊंचाई की बुलंदियों को छूने में संसाधनों और सुविधाओं का कोई मायने नहीं होता ।उन्होंने कहा कि बड़ा बनने के लिए बड़ा सपना देखना चाहिए। बड़े सपने को साकार करने के लिए बड़ा त्याग और  बड़ा संघर्ष होना चाहिए।संचालन संतोष यादव ने किया मौके पर प्रधानाचार्य राकेश यादव, आदर्श तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि रणधीर सिंह डब्लू , विनय यादव तेज बहादुर यादव प्रदीप यादव, दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे। 

इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय अमावाकला में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राम लखन  व प्रधानाध्यापक पशुपतिनाथ सिंह ने विद्यालय में ध्वजारोहण किया। ग्राम प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के लिए याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को राष्ट्र के उत्थान के लिए  योगदान देकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम शिक्षित होकर ही राष्ट्र के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझ सकते हैं। प्रधानाध्यापक पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि देश की सेवा के प्रति सच्ची लगन  आस्था और श्रद्धा की भावना होनी चाहिए। राष्ट्र निर्माण के लिए हर नागरिक को सकारात्मक दिशा में कार्य करना चाहिए। आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं जो विकसित भारत की आधारशिला को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर अमित कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, अनुज कुमार यादव, मधु तिवारी, वेद प्रकाश सिंह फौजी, भानु प्रताप सिंह, मिठाई लाल ,अंजनी दुबे आदि उपस्थित रहे। 

इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोकपुर कला में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर देश की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर शहीदों के योगदान के बारे में क्षेत्र वासियों को संदेश दिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष  एवं प्रधानाध्यापक सतीश सिंह ने बताया कि प्रभात फेरी का अपने आप में बड़ा महत्व  है।तख्ती पर विभिन्न स्लोगन,महापुरुषों के नाम के जय घोष और झंडा गान के माध्यम से संदेश देकर लोगों को अमर शहीदों के बलिदानों की स्मृति को ताजा कर दिया। अपनी कक्षाओं में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।इस अवसर पर कौशल कुमार प्रजापति ,राजाराम ,जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में बाल संरचना संस्थान इंटर कॉलेज लालापुर में  गणतंत्र दिवस पर छात्रों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार पांडेय व प्रधानाध्यापक रणविजय सिंह ने शहीदों को नमन किया। स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय को रंगोली से सजाया। इस अवसर पर अध्यापक गण दीपक दीक्षित, दिलीप गुप्ता, राम विनय यादव ,  रामकिंकर शुक्ल, नितेश वर्मा , ऋषिम ,लल्लू,आशुतोष सिंह, अर्जुन पाण्डेय, विपिन पाण्डेय,  नरेंद्र बहादुर सिंह , सन्तोष यादव,   अंगद सिंह ,अमित सिंह , जय नाथ, सालिक राम, रविकांत दुबे,  मनोज तिवारी,आशा सिंह, पूनम मिश्रा ,पूजा वर्मा , रीता वर्मा आदि मौजूद रहे। 

इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर खुर्द में भूतपूर्व सैनिक रामाशंकर यादव, रामखेलावन वर्मा व प्रधानाध्यापक एवं  शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने झंडा फहराते हुए भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानाध्यापक ने आजादी में राष्ट्र नायकों का महत्वपूर्ण योगदान बताया। इस अवसर पर सुधाकर सिंह, प्रज्ञा श्री, वीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार यादव आदि मौजूद रहे। 

इसी क्रम में श्रीमती समला देवी जन कल्याण इंटर कॉलेज रुधौली में छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रधानाचार्य राम आशीष वर्मा ने छात्रों को बताया कि देश को आजादी दिलाने के पीछे स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान सबसे अहम है हमें उनका आदर करना चाहिए। इस अवसर पर राम शकल मौर्य,अरुण निषाद, राम चैन बिंद, प्रभात कुमार सिंह, लालजी यादव, छंगू राम गुप्ता आदि थे। 

इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसौली में ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।प्रधानाध्यापिका उषा सिंह व शिक्षक इंद्रसेन तिवारी ने बच्चों को बताया कि देश में अमन चैन और एकता को कायम रखने के लिए शहीदों के योगदानों को याद रखना होगा। पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार बिंद,अंजनी कुमार सिंह,बीरेंद्र प्रताप तिवारी ,राज कुमार यादव, राजेश कुमार ,अमरजीत ,राकेश कुमार, दिव्यांका तिवारी,शारदा देवी, ममता,बिन्दुमती आदि रहे। 

इसी क्रम में  प्राथमिक विद्यालय शाहमऊ में  डॉ रामनारायण मौर्य, प्रधानाध्यापक संजय जायसवाल और प्रधान  प्रतिनिधि राकेश मौर्य ने  मातृभूमि के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी से ही हमें आजादी मिली अपने अधिकारों के लिए हमें सदैव आवाज बुलंद करना चाहिए। मौके पर वरुण सिंह,राहुल यादव,रितेश कुमार  सिंह, साधना सिंह, मीरा देवी , अशोक मौर्य आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में जय हिंद कन्वेंट पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं प्रधान  प्रतिनिधि संजय सिंह ने झंडा रोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने कहा कि संघर्ष, त्याग और लाखों शहीदों की आहुति के बाद यह आजादी देखने को मिली। चंद्रशेखर आजाद ,बिस्मिल्लाह खान ,भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु आजाद आदि के त्याग को हमें व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए।स्वागत एवं आभार ज्ञापन प्रबंधक सुभाष चंद्र तिवारी ने किया।

इसी क्रम में सीताराम सिंह इंटर कॉलेज त्रिकौलिया खुटहन में उ. प्र.मा. शि. संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने  अमर सपूतों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित  की। उपाध्यक्ष ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। छात्रों से गांधी जी,भगत सिंह व चंद्रशेखर आजाद के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह ने कहा कि हमारा देश प्रमुख महा शक्तियों में गिना जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से देश से नजर मिलाने की क्षमता किसी में नहीं है।

इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊँचगांव में  प्रधानाध्यापक राम प्यारे ने  देश के शहीदों व महापुरुषों को नमन करते हुए उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों पर चलने की बात कही।डॉ. उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने बताया कि  शिक्षा, चिकित्सा,धर्म ,अध्यात्म,दर्शन, संगीत,कला,विज्ञान, इंजीनियरिंग, अंतरिक्ष और रिसर्च के क्षेत्र में भारत नित्य नई ऊंचाइयां छू रहा है। इस अवसर पर महेंद्र प्रताप सिंह श्रद्धा सिंह सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। 

इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलिया में  प्रधान प्रतिनिधि पंचम बिंद ने  तिरंगा फहराते हुए छात्रों से संबोधन में बताया कि गांधी जी के सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही देश समृद्धशाली बन सकता है। महापुरुषों के बताए उसूलों पर चलकर ही देश तरक्की कर सकता है।प्रधानाध्यापक बीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि देश को आजादी इतनी आसानी से नहीं मिली।इसमें हजारों लाखों शहीदों ने अपना लहू बहाकर देश को आजाद कराया। शहीदों के बलिदान के लिए देश का हर नागरिक  ऋणी है। इस अवसर पर  धर्मवीर भारती, शैलेंद्र कुमार ,विजय, सोनू सिंह,हंशु बिंद, छोटे लाल बिंद, रामकेदार, हंसराज,सियाराम,मेवालाल, मोहन आदि रहे। 

इसी क्रम में  पूर्व माध्यमिक विद्यालय डीह असरफाबाद में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री व प्रधानाध्यापक दुष्यंत मिश्रा ने आजादी में  शहीदों की भूमिका को  अहम बताते हुए  उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। श्री मिश्र ने कहा कि आजादी दिलाने वाले महापुरुषों को जन्म देने वाली मातृभूमि पर हमें गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, राधेश्याम, संजय सिंह, संतोष वर्मा ,उदय कृष्ण यादव, अनुराग डोगरा ,अजय कुमार हलवाई , संजय कुमार मौर्य, मनोज कुमार, अनुराग कुमार पांडेय,विनोद कुमार ,जयप्रकाश मौर्य ,सुमन अग्रहरि,मनोरमा सिंह,मीनू गुप्ता,सौरभ दीक्षित आदि उपस्थित रहे। 

इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय मयारी में   से. नि. प्रधानाध्यापक प्रधानाध्यापक गिरजापति त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष , प्रधानाध्यापक डॉ रणंजय सिंह ने 75  वें गणतंत्र दिवस पर  अपने वक्तव्य में कहा कि गांधी जी के राम राज्य का सपना तभी साकार होगा जब हमारे मन में देश के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास की भावना होगी। देश हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है । यदि संविधान ना होता तो सामान्य नागरिक सुख शांति और सुकून से जीवन यापन न कर पाता। इस अवसर पर चिन्मय विश्वास, सीमा यादव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शीला यादव,सहायिका  जय देवी उपस्थित रहे । 

इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुईथाकला में प्रधान प्रतिनिधि अनिल दुबे व प्रधानाध्यापक पारसनाथ यादव ने तिरंगा फहराकर शहीदों के प्रति छात्रों को आदर भाव रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक ने कहा कि भारत माता के वीर सपूतों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा लंबी लड़ाई लड़ने के बाद देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को आजादी पूर्वक देश में कहीं भी रहने,आने जाने ,अभिव्यक्ति ,धर्म एवं आजीविका चलाने का अधिकार है। इस अवसर पर अनिल कुमार, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अंकित कुमार ,रागिनी सिंह सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे। 

इसी क्रम में रघुपति चिल्ड्रन अकैडमी पालिया शाहगंज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार सिंह गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि और प्रबंधक डॉ दिनेश कुमार सिंह  ने महापुरुषों की शिक्षाओं को जीवन में अमल में लाने की बात कही।  विद्यालय के नवनिहालों ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुमदुमा में  प्रधानाध्यापक डॉ राकेश चंद्र तिवारी ने 75 वें गणतंत्र दिवस पर अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि  भारत की भूमि वीर शहीदों को जन्म देने वाली मातृभूमि है। मातृभूमि की रक्षा का ऋण देश के हर नागरिक के ऊपर होता है। आज के बच्चे ही शिक्षित होकर श्रेष्ठ नागरिक बनकर आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट