
अब पुरुष हो रहे हैं जागरूक, अपना रहे हैं परिवार नियोजन के उपाय : बीडीओ
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Feb 13, 2024
- 197 views
लसदर बीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुई समन्वय समिति की बैठक
- पंचायतों में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम, लोगों को किया गया जागरूक
बक्सर ।। मिशन परिवार विकास अभियान के तहत सदर प्रखंड में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में सदर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित मिश्रा की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की गई। जिसमें सभी विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए। स्वास्थ्य विभाग,आईसीडीएस विभाग, पंचायती राज विभाग, जीविका, के संयुक्त प्रयास से क्षेत्र में जागरूकता तथा परिवार नियोजन के सेवा से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यदि आपका परिवार पूर्ण हो गया है तो पुरुष नसबंदी की पहल सबसे सुविधाजनक उपाय है। पहले लोगों में परिवार नियोजन के स्थाई साधनों को लेकर भ्रांतियां थी। लेकिन अब पुरुष जागरूक हो रहे हैं और परिवार नियोजन के उपाय को अपना रहे हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 12 फरवरी से 24 फरवरी तक सदर अस्पताल बक्सर में पुरुष नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण का ऑपरेशन प्रतिदिन किया जाएगा, सभी इच्छुक लाभार्थी सुविधा का लाभ उठाएं इसके लिए लगती को प्रोत्साहन राशि भी दिया जा रहा है पुरुष लाभार्थी को 3000 रुपए की राशि एवं महिला लाभार्थी को 2000 रुपए की राशि दिया जा रहा है साथ में उत्प्रेरित कर लाने वाले लोग को भी 400 रुपए एवं 300 रुपए दिया जा रहा है l
परिवार के विकास हेतु परिवार को सीमित रखना जरूरी :
वहीं, सदर प्रखंड के महदह एवं ग्राम पंचायत कुलहरिया में ग्राम पंचायत मुखिया की अध्यक्षता में भी बैठक के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूकता एवं जानकारी तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे परिवार नियोजन के साधन का उपयोग हेतु जानकारी दी गई। समाज में परिवार के विकास हेतु परिवार को सीमित रखना, परिवार को स्वस्थ रखना एवं परिवार को विकसित करने के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम की आवश्यकता पर जोर दिया गयाl परिवार नियोजन में बच्चों के अंतराल हेतु अस्थाई साधन जैसे निरोध माला एन, गर्भनिरोधक छाया गोली, कॉपर टी आदि की सुविधा सभी ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल आशा एवं एएनएम के पास उपलब्ध है। जिसकी सेवा लाभार्थी को दी जा सकती है। परिवार पूर्ण होने पर पुरुष नसबंदी महिला बंध्याकरण हेतु इच्छुक लाभार्थी को जागरूक किया गया। बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक प्रिंस कुमार सिंह, महदह ग्राम पंचायत की मुखिया, सुशीला देवी मुखिया प्रतिनिधि सुशील यादव, कुलहड़िया ग्राम पंचायत मुखिया सुशीला देवी, उप मुखिया अरविंद सिंह, विकास मित्र, वार्ड सदस्य, एनएएम, आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर, सेविका, जीविका दीदी एवं ग्रामीण जनता तथा इच्छुक लाभार्थी उपस्थित थे।
प्रतिदिन लगाया जाएगा शिविर :
पुरुष नसबंदी हेतु 12 से 24 फरवरी तक जो पुरुष नसबंदी और महिला बंध्याकरण के लिए सदर अस्पताल और डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में प्रतिदिन शिविर लगाया जाएगा। जहां पर इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन के स्थाई साधनों का लाभ दिया जाएगा। इस क्रम में जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने नसबंदी कराने वाले पुरुषों को सम्मानित करने की घोषणा भी की है। - डॉ, शैलेंद्र कुमार, एसीएमओ सह डीएमओ, बक्सर
रिपोर्टर