संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत परिजनों ने लगाया ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप

संवाददाता संदीप गुप्ता की रिपोर्ट 


भभुआं (कैमूर) दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोढी मेला गांव में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गई महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला चैनपुर थाना क्षेत्र के शिभुजैना गांव निवासी राजेंद्र कुशवाहा की 21 वर्षीय पुत्री सोनी देवी है जिसका विवाह दुर्गावती थाना क्षेत्र के अकोढी मेला गांव में हरिचरण सिंह के पुत्र विकेश कुमार से हुई थी। वहीं लड़की के ससुर ने बताया कि लड़की के पेट में दर्द था इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे इसी दौरान उसकी मौत हो गई। जबकी लड़की के पिता ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल भभुआं लाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट