बच्चों के विवाद में किसान को लाठी डंडे से पीट कर किया लहुलूहान

कैमूर- जिला के सोनहन थाना क्षेत्र के नावागांव गांव में बच्चों के बीच हुई विवाद में, खलिहान में बैठे किसान को लाठी डंडे से मारकर कुछ लोगों ने किया लहुलुहान।पीड़ीत ने थाना प्रशासन को आवेदन सौंप न्याय का लगाया गुहार। घायल नावागांव निवासी शिवजी सिंह पिता अंतु सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, सोनहन थाना क्षेत्र के ग्राम नावागांव निवासी शिवजी सिंह बीते दिन अपने खलिहान में बैठे थे तभी गांव के ही संजय पासवान अपने लड़के व पत्नी तथा दो और लोगों के साथ मिलकर, शिवजी सिंह को अचानक लाठी डंडे से पीटने लगे। जिसके कारण शिवजी सिंह का सर फट गया तथा घायल हो गए , शिवजी सिंह के चीख पुकार पर जैसे ही गांव के कुछ लोग आए तो सभी आरोपी भाग निकले। पीड़ित द्वारा सोनहन थाना में दिए गए आवेदन में कुल 5 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, तो 4 अज्ञात को। पीड़ित शिवजी सिंह पिता अंतु सिंह द्वारा दिए गए आवेदन में संजय पासवान पिता केदार पासवान प्रिंस कुमार पिता संजय पासवान मंजू देवी पति संजय पासवान सभी ग्राम नावगांव एवं पुर्णवासी पासवान पिता मुनमुन पासवान ग्राम दुबौली थाना बेलांव व संजय पासवान के फुआ का लड़का जो ग्राम शेरपुर का बताया जा रहा सभी के उपर लाठी डंडे से पीटने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झगड़े का कारण बच्चों की आपसी लड़ाई बताई जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट