दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

भिवंडी। भिवंडी शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के तहत शांतीनगर पुलिस ने भादवड इलाके से दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार भादवड क्षेत्र की एक चाल में दो बांग्लादेशी महिलाएं अवैध रूप से रह रही हैं। इस जानकारी के आधार पर शांतीनगर पुलिस टीम ने भादवड गांव स्थित ममता पाटील की चाल में छापा मारा। इस दौरान मोमीना निसार अली (28 वर्ष) और माया उर्फ अमीना निसार अली (26 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पुलिस जांच में पता चला कि ये दोनों महिलाएं भारतीय नागरिक नहीं हैं और उनके पास भारत में प्रवेश करने के लिए वैध पासपोर्ट या वीजा नहीं था।उन्होंने बांग्लादेश से त्रिपुरा सीमा के जरिए अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया और शांतीनगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रहकर कमाई कर रही थीं। इन दोनों महिलाओं के खिलाफ शांतीनगर पुलिस स्टेशन में अवैध घुसपैठ और अवैध निवास को लेकर मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। भिवंडी पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने का संकेत दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट