भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसान मुख्यमंत्री के आगमन पर अपने गांव के सामने करेंगे विरोध प्रदर्शन

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआ(कैमूर)-- 1 करोड 28 लाख रुपए मुआवजा की मांग कर किसानों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैमूर जिले में प्रगति यात्रा का विरोध करने का निर्णय लिया है। रविवार को मुआवजा की मांग को लेकर 18 फरवरी को कैमूर जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के विरोध भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों ने अपने गांव के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य के लिए एनएचएआई से अधिकृत पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी के बेस कैंप स्थल मसोई में किसानों ने रविवार को 1 वर्ष 39 वां दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी रखे हुए हैं। भारत माला परियोजना एक्सप्रेस-वे निर्माण एवं एन एच 219 बाईपास एवं चौरी करण के लिए अधिग्रहित भूमि की 1 करोड़ 28 लाख रुपए प्रति एकड़ कृषि भूमि की मुआवजा की मांग कर रहे हैं। किसानों ने कहा पिछले ढाई साल से लगातार आंदोलन कर रहे किसानों सड़क पर अपने हक एवं अधिकार की लड़ाई लड रहे हैं। पिछले एक साल 39 दिन अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं। धरना पर बैठे किसानों से कोई सरकार का प्रतिनिधि बात करने नहीं आया है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा बेमानी है। भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों में बिहार सरकार के द्वारा किसान आंदोलन की अनदेखी करने पर आक्रोश है। किसानों ने कहा ऐसे में मुख्यमंत्री कैमूर जिले में आने के पहले किसानों की मुआवजा की मांग को पूरा करना चाहिए। बिना किसानों को मुआवजा की पुरा करने के बाद ही कैमूर जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यात्रा पर आना चाहिए। किसानों ने बेतरी पसाई मईडाढ बसिनी ठकुरहट गोंई सहबाजपुर जिगिना सिहोरिया खैंटी वयरी मोरवा गेंहुआ मसोई जगरीया दुलहरा आदि गांवों में किसानों ने धरना देकर 18 फरवरी को कैमूर जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यात्रा का विरोध किया जाएगा। धरना पर बैठे किसानों ने मुख्यमंत्री एवं बिहार सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मुआवजा नहीं तो मुख्यमंत्री का यात्रा नहीं के नारे लगा रहे थे। कैमूर जिले में किसानों के विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को लेकर संशय बना हुआ है। किसानों ने विरोध की तैयारी को देखते हुए मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को लेकर कैमूर प्रशासन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के विरोध प्रदर्शन में टुनटुन सिंह अशोक कुमार अवधेश सिंह श्याम सुन्दर सिंह अरविंद कुमार सिंह भुपेंद्र सिंह अशोक कुमार अमित रंजन सिंह गुदरी सिंह लाला सिंह वकील सिंह मुन्ना भाई ठाकुर प्रसाद गोंड चंद्रजीत यादव विकास यादव तिलेश्वर दुबे अरूण पाण्डेय आदि सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट