बरसठी ब्लॉक में एमएलसी चुनाव स्थल का प्रभारी निरीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बरसठी (जौनपुर)। एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव ने पुलिस टीम के साथ बरसठी ब्लॉक स्थित चुनाव स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चुनाव स्थल की सुरक्षा, पुलिस प्रबंध और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बरतने पर जोर दिया, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। पुलिस प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट