दसौती गांव में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संवाददाता पिंटू तीवारी की रिपोर्ट 

दोनों पक्षों के आवेदन पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच में जुटी

कैमूर जिला के  दुर्गावती  थाना क्षेत्र के दसौती गांव में पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पानी की निकासी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से दुर्गावती थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

फिलहाल, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट