रामगढ़ में दहेज हत्या मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार


मृतका के भाई के आवेदन पर छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी, पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर कर रही जांच




कैमूर:-- जिले के रामगढ़ बाजार में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के आरोप में नामजद छह आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में रामगढ़ थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि बीते 20 अगस्त को रामगढ़ बाजार में एक महिला की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के भाई ने रामगढ़ थाने में आवेदन देकर छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।


पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद और सास-ससुर के साथ नोकझोंक की बात सामने आई है। हालांकि, महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में एक अन्य नामजद आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट