भिवंडी महानगरपालिका द्वारा बालशास्त्री जांभेकर का अभिवादन

भिवंडी। भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका द्वारा मराठी पत्रकारिता के जनक बालशास्त्री जांभेकर की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया गया। शासन परिपत्रक और भिवंडी महानगरपालिका के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर ( भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार महानगरपालिका मुख्यालय के तल मंजिल पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त श्री विठ्ठल डाके ने बालशास्त्री जांभेकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया।बालशास्त्री जांभेकर का जन्म रत्नागिरी जिले के पोंभुर्ले गांव में हुआ था। वे मराठी पत्रकारिता के जनक होने के साथ-साथ भारतीय समाज सुधारक, शिक्षक और इतिहासकार भी थे। उन्होंने 1832 में "दर्पण" नामक पहला मराठी समाचार पत्र प्रारंभ किया, जिससे मराठी पत्रकारिता की नींव रखी गई। इसके अलावा, उन्होंने 1840 में "दिग्दर्शन" नामक पहला मराठी मासिक भी प्रकाशित किया। शिक्षा और ज्ञान के प्रचार-प्रसार के प्रति उनका विशेष योगदान रहा। उन्होंने गणित, भूगोल, व्याकरण और इतिहास जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण ग्रंथ लिखे। इस कार्यक्रम में शहर अभियंता जमील पटेल, उपायुक्त रोहिदास दोरकुलकर, बालकृष्ण क्षिरसागर, श्री शैलेश दोंदे, प्रणाली घोंगे, डॉ.अनुराधा बाबर सहित भिवंडी महानगरपालिका के सभी सहायक आयुक्त, विभाग प्रमुख और अन्य अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट