बदमाशों ने युवक की सोने की चेन छीनी विरोध करने पर की मारपीट
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 03, 2025
- 456 views
भिवंडी। शहर में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में रविवार देर रात ओवली गांव में दो बदमाशों ने एक युवक से सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।घटना रविवार रात करीब 1:30 बजे सुमित सागर कॉम्प्लेक्स के पास, पाइपलाइन रोड, ओवली गांव में हुई। पीड़ित रोहन राजेंद्र कांबले अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी दो अज्ञात लुटेरों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने रोहन कांबले से जबरन 15 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन छीन ली। जब पीड़ित ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके और उसके साथियों के साथ मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही नारपोली पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शहर में लगातार बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल है। इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक भरत नवले कर रहे हैं।


रिपोर्टर