जेपी आंदोलन के कर्णधार भूतपूर्व प्रधानाध्यापक की हृदय गति रुकने से हुई मौत

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट

दुर्गावती(कैमूर)--प्रखंड अंतर्गत कर्णपुरा गांव निवासी जेपी आंदोलन के सिपाही भूतपूर्व  प्रधानाध्यापक राजेश्वर दयाल सिंह उर्फ रामजी सिंह की बुधवार को सुबह इलाज के दौरान हृदय गति रूकने से मौत हो गई उनका इलाज वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल में चल रहा था।घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव कर्णपुरा लाया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जहां पर उनका अंतिम दर्शन कर लोगों ने श्रद्धांजलि  अर्पित किया।  राजेश्वर दयाल सिंह उर्फ राम जी सिंह जयप्रकाश आंदोलन मे अहम भूमिका निभाई इनका आरएसएस से भी काफी लंबा लगाव  रहा वहीं इंटर स्तरीय विद्यालय कर्णपुरा में प्रधानाध्यापक रहे। जबकि माध्यमिक शिक्षक संघ कैमूर के जिला अध्यक्ष भी रहे। सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित होकर समाज की सदा सेवा करते रहे और गरीबों का सदा ख्याल करते थे। आज दुर्गावती प्रखंड का एक सूर्य अस्त हो गया जिसकी भरपाई आने वाले दिनों में नहीं की जा सकती है। राजनीतिक लोगों से भी उनका काफी ताल मेंल था। जिनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मर्णकर्णिका  घाट पर किया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट