विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर गुरपा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता पवन कुमार की रिपोर्ट 

फतेहपुर(गया)-- वन प्रमंडल के गुरपा वन प्रक्षेत्र अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुरपा में विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वन प्रमंडल पदाधिकारी गया द्वारा किया गया। इस वर्ष की थीम “आर्द्रभूमि और पारंपरिक ज्ञान: सांस्कृतिक विरासत का उत्सव” रही।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्री अनिल कुमार, शिक्षकगण, विद्यार्थी, वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार, वनपाल सुभाष चंद्र यादव सहित वनकर्मी उपस्थित रहे। श्री रजनीश कुमार ने कहा कि आर्द्रभूमियां पारिस्थितिकी संतुलन, जैव विविधता संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने जापान में मैंग्रोव वनों के उदाहरण से बाढ़ नियंत्रण की जानकारी दी तथा बताया कि बिहार में मखाना और सिंघाड़ा की खेती भी आर्द्रभूमि पर निर्भर है।उन्होंने दो नए रामसर स्थलों को शामिल किए जाने पर प्रसन्नता जताई। कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण कर विद्यार्थियों में पौधे वितरित किए गए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट