टोरेंट पावर द्वारा भिवंडी में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन

सामुदायिक बंधन और एकता का जश्न मनाने का एक वर्षीय कार्यक्रम

भिवंडी।  रमजान के पाक महीने के अवसर पर टोरेंट पॉवर कंपनी द्वारा भिवंडी के नागरिकों के लिए एक भव्य "दावत-ए-इफ्तार" का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बुधवार को बालाजी बैंक्वेट हॉल, अंजुरफाटा में आयोजित किया गया था, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। इस विशेष आयोजन में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, महानगरपालिका के अधिकारी, राजनीतिक हस्तियां, मीडिया प्रतिनिधि, और समाज के प्रतिष्ठित नागरिक शामिल हुए। टोरेंट पॉवर की ओर से उपाध्यक्ष स्नेहल देसाई, जीवन क्लर्क, अभिजीत काले, तथा पीआरओ चेतन बदियानी और सुधीर देशमुख सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर सैयद मुफ्ती मोहम्मद उजैफा कासमी ने उपस्थित लोगों को रमजान और इफ्तार के महत्व के बारे में बताया। सभी अतिथियों ने टोरेंट पॉवर द्वारा की गई उत्तम व्यवस्था की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। टोरेंट पावर के पीआरओ चेतन बदियानी ने बताया कि इस तरह के सामाजिक आयोजनों से कंपनी और नागरिकों के बीच संबंध और मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि टोरेंट पॉवर न केवल बिजली आपूर्ति में उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि सामाजिक कल्याण और सामुदायिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से टोरेंट पाॅवर ने न केवल रोज़ेदारों के लिए इफ्तार की शानदार व्यवस्था की, बल्कि सामुदायिक सौहार्द और परस्पर सहयोग को भी बढ़ावा देने का कार्य किया। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट