भिवंडी में अवैध देह व्यापार का अड्डा बना चांदनी लॉज, पुलिस की रहस्यमयी चुप्पी!

भिवंडी। शहर के शांतिनगर पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत बाबला कंपाउंड में अवैध रूप से संचालित चांदनी लॉज देह व्यापार का अड्डा बन चुका है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से खामोश बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार इस लॉज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय निवासी जुबेर मोमिन ने लॉज में चल रहे अवैध कृत्यों को लेकर कई बार शिकायतें दर्ज करवाईं, लेकिन पुलिस ने इसे अनसुना कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, प्रदीप नामक एक व्यक्ति इस लॉज में लड़कियों से जबरन वेश्यावृत्ति करवाने का काला कारोबार चला रहा है। बावजूद इसके, पुलिस ने अब तक इस घिनौने खेल पर कोई रोक नहीं लगाई।

शहर में यह चर्चा आम है कि इस लॉज को राजनीतिक और पुलिस संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण शिकायतों के बावजूद प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। हर दिन यहां असहाय लड़कियों का शोषण किया जा रहा है, लेकिन कानून के रखवाले कार्रवाई करने के बजाय आंखें मूंदे बैठे हैं।

भिवंडी के नागरिकों में इस मामले को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। अगर जल्द ही प्रशासन ने कदम नहीं उठाए, तो स्थानीय जनता सड़क पर उतरकर विरोध करने के लिए मजबूर होगी। सवाल यह है—क्या पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है, या फिर इस गंदे धंधे में शामिल किसी बड़े चेहरे को बचाने के लिए जानबूझकर कार्रवाई से बच रही है ? अब देखना यह है कि क्या भिवंडी पुलिस अपनी छवि बचाने के लिए इस अवैध लॉज पर शिकंजा कसती है, या फिर ये गोरखधंधा यूं ही चलता रहेगा और कानून व्यवस्था का मजाक उड़ता रहेगा!

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट