टोल प्लाजा पर महिला से अभद्रता वीडियो से तीन घंटे में कर्मी बर्खास्त


रोहतास।टॉल प्लाजा कंपनी ने अपने दुराचारी कर्मी को बर्खास्त कर दिया है ।

रांची से एक परिवार के साथ मलवार टोल प्लाजा पर हुई अभद्रता की घटना ने लोगों को झकझोर दिया। शनिवार को टोल कर्मी द्वारा महिला को गाली देने और बदसलूकी करने की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लिया। मात्र तीन घंटे के भीतर संबंधित टोल कलेक्टर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

कंपनी के सीईओ ने रात 8 बजे संबंधित कर्मी को नौकरी से निकालने का आदेश जारी किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी अपने यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोपरि मानती है। सीईओ ने बताया, “हमारे सभी कर्मियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे जिम्मेदार और सम्मानजनक व्यवहार कर सकें। इस घटना को हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकते।”


टोल मैनेजर ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।टोल प्लाजा के पवन कुमार सिंघानिया ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि “हमने मामले की तुरंत समीक्षा की और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए संबंधित कर्मी को तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त कर दिया।"

मलवार टोल प्लाजा पहले भी विवादों में रहा है। इस स्थान पर इससे पहले चार बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें दो मामलों में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जा चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने टोल कर्मियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस घटना के बाद जिले में टोल प्लाजा कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं। आम जनता अब जवाब मांग रही है कि आखिर क्यों बार-बार मलवार टोल पर ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

टोल प्लाजा जैसे स्थानों पर यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार आवश्यक है। समय रहते हुई कार्रवाई सराहनीय है, परंतु ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान और कड़ी निगरानी जरूरी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट