52 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार

खेतासराय (जौनपुर)। क्षेत्र के गोरारी गांव में प्रतिबंधित मांस की बिक्री की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को छापेमारी की।इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को 52 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गये आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह के अनुसार उप निरीक्षक सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि गोरारी ग्राम में एक युवक द्वारा प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जा रही है।वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये।पुलिस देख आरोपी युवक भागना चाहा।जीसे पुलिस ने पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उसके घर से 52 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ।पूछताछ में उसने अपना नाम शादाब पुत्र वसीअहमद  बताया।जांच के लिए मौके पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डा.विपिन कुमार ने मांस के नमूने लिए।बाद में प्रतिबंधित मांस को गाड़ दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट