भिवंडी महानगरपालिका द्वारा मनाया गया महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस

भिवंडी।  पूरे महाराष्ट्र राज्य की तरह 1 मई को भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका की ओर से भी महाराष्ट्र राज्य का 66वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महानगरपालिका के मुख्य प्रशासनिक भवन प्रांगण में प्रशासक तथा आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से) के हाथों ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस कार्यक्रम में अग्निशमन जवान, पुलिस और सुरक्षा कर्मचारी, मनपा अधिकारी तथा कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयुक्त अनमोल सागर ने इस मौके पर सभी नागरिकों को महाराष्ट्र दिवस और अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे राज्य के गौरव और बलिदान की याद दिलाता है। महाराष्ट्र राज्य की स्थापना के लिए 106 हुतात्माओं ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।ध्वजारोहण के बाद भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की पूर्णाकृति प्रतिमा और स्वर्गीय इंदिरा गांधी स्मृति रुग्णालय के पास स्थित हुतात्मा स्मारक पर आयुक्त अनमोल सागर ने पुष्पचक्र अर्पित किया। इसके साथ ही छत्रपती शिवाजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा को तथा शहर के अन्य राष्ट्रपुरुषों की प्रतिमाओं को भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, उप आयुक्त (मुख्य) विक्रम दराड़े, उप आयुक्त (कर) बालकृष्ण क्षीरसागर, शहर अभियंता जमिल पटेल, कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावर (पाणीपुरवठा), सिद्दीक काज़ी (विद्युत), वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी. संदीप गाडेकर, सहायक आयुक्त शैलेश दोंदे,  नितिन पाटिल, प्रभाग अधिकारी मकसूम शेख, माणिक जाधव, सुरेंद्र भोईर, गिरीश घोष्टेकर, बालाराम जाधव सहित अन्य विभाग प्रमुख, शिक्षक व मनपा कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट