छठ महापर्व का दूसरा दिन - खरना आज, शुद्ध घी की रोटी और खीर का बना प्रसाद, डेहरी डालमिया नगर भक्ति में डूबा, बाजारों में उमड़ी भीड़
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 15, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ आज अपने दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है। आज के दिन *खरना* है। आज व्रती शुद्ध घी में बनी रोटी और खीर का प्रसाद बनाएंगी। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा।
बाजारों में भारी भीड़, फल महंगे फिर भी खरीदारी जोरों पर:
छठ को लेकर बाजारों में फलों की बिक्री काफी बढ़ गई है। सेब, केला, नारंगी, डाभ, गन्ना, सुथनी सहित सभी पूजन सामग्री महंगी बिक रही है, फिर भी लेने के लिए लोगों की बाजार में भारी भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की लंबी कतार लगी है।
विदेशों तक मनाया जाता है छठ:
यह छठ पर्व ऐसा महान पर्व है कि इसे बिहार ही नहीं, देश-विदेश में भी पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। जहां भी बिहारी हैं, वहां छठ की छटा देखने को मिल रही है।
छठ पर्व को लेकर पूरा डेहरी डालमियानगर भक्ति में हो गया है। घाटों पर सफाई, सजावट का काम अंतिम चरण में है। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ घाटों और बाजारों में देखी जा रही है।
कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। घाटों पर पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, लाइटिंग और गोताखोरों की व्यवस्था की गई है।


रिपोर्टर