दुर्गा पूजा को लेकर रामपुर प्रशासन सक्रिय, बेलाव बाजार में चला स्वच्छता अभियान

संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर (कैमूर) ---- आगामी शारदीय दुर्गा पूजा 2026 को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रामपुर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

इसी कड़ी में प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋतु रंजन कुमार की अध्यक्षता एवं प्रखंड स्वच्छता समन्वयक आलोक कुमार के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बेलाव बाजार में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।

पदयात्रा निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

अभियान के दौरान पदाधिकारियों, कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने हाथों में महात्मा गांधी की तस्वीर वाले जागरूकता बैनर लेकर बाजार में पदयात्रा की। अधिकारियों ने दुकानदारों एवं आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और कचरा इधर-उधर न फेंककर निर्धारित स्थान पर ही निपटान करने की अपील की।

जेसीबी से हुई बाजार की सफाई

बाजार की मुख्य सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर जमा कचरे को हटाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जेसीबी मशीन और सफाई कर्मियों की मदद से कचरे के ढेर को हटाया गया।दुकानदारों से अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखने और प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की गई।इस मौके पर बीडीओ ऋतु रंजन कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। माँ दुर्गा के स्वागत से पहले अपने घर-आंगन और बाजार को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता केवल प्रशासन का काम नहीं है।


इस अभियान में प्रखंड स्वच्छता समन्वयक, पंचायत स्वच्छता सुपरवाइजर, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, जीविका दीदियां, सफाई कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट