मरियम गर्ल्स इंग्लिश हाईस्कूल ने रचा इतिहास, एसएससी परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 15, 2025
- 235 views
छात्रा निर्बान शबाना बनीं स्कूल टॉपर, 92% अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया
भिवंडी। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित एसएससी परीक्षा 2025 के नतीजों में भिवंडी के मिल्लतनगर स्थित मरियम गर्ल्स इंग्लिश हाईस्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। स्कूल की कुल 38 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं और सभी ने अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की है। स्कूल के चेयरमैन जनाब आसिफ नाचन और प्रिंसिपल श्रीमती शोहम अरब ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए बताया कि छात्राओं ने कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ परीक्षा की तैयारी की थी। नतीजे में 13 छात्राओं ने डिस्टिंक्शन (विशेष योग्यता) और 12 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है।इस साल की स्कूल टॉपर बनीं छात्रा निर्बान शबाना दाऊद आली ने 92% अंक अर्जित कर स्कूल का मान बढ़ाया है। चेयरमैन आसिफ नाचन ने कहा, "यह सफलता हमारे सभी शिक्षकगणों, छात्राओं और उनके अभिभावकों की मेहनत और सहयोग का परिणाम है। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।" उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि स्कूल की शिक्षण गुणवत्ता और अनुशासन का प्रमाण है। स्कूल प्रबंधन ने आगे भी इसी तरह छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प दोहराया। प्रिंसिपल शोहम अरब ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और बताया कि आने वाले वर्षों में स्कूल शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्कृष्टता हासिल करने की दिशा में काम करता रहेगा।


रिपोर्टर