भिवंडी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला—पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

भिवंडी। भिवंडी के शांतिनगर  में मामूली विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते दो गुटों के बीच लाठी-डंडों से हमला हो गया। घटना में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक पहली शिकायत जिशान असलम अंसारी ( 23) ने दर्ज कराई है, जो कांरवा टेलर्स छेदी किराना स्टोर, शांतिनगर में रहते हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि 28 मई  को सुबह करीब सवा सात बजे कुछ लोगों ने उन पर और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया। शिकायत में जिन आरोपियों के नाम हैं, उनमें समीम मतलूब अंसारी, फीम मतलूब अंसारी, शाहिद मतलूब अंसारी, तनवीर मतलूब अंसारी, नाहिद समीम अंसारी, तैबा फहीम अंसारी, सादिया शाहिद अंसारी और समा अकरम अंसारी शामिल हैं। बताया गया है कि इन लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, दूसरे पक्ष से साईद अख्तर मतलूब हुसैन अंसारी  ने भी शांतिनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि जिशान अंसारी, मोहम्मद असलम अंसारी और  शमीम अंसारी ने उनके ऊपर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है, और यह भी उसी स्थान पर हुई जहां पहला मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत दोनों पक्षो ं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों शिकायतों के आधार पर शांतिनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर गश्त बढ़ा दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट