भिवंडी में गांजा का सेवन करते पकड़ा गया युवक, पुलिस ने किया मामला दर्ज

भिवंडी। भिवंडी शहर के दिवानशाह दरगाह क्षेत्र में एक युवक को गांजा पीते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान गुलामगौस एहसानअली खान  (35 ) के रूप में हुई है, जो आजमीनगर, भिवंडी का निवासी है और पॉवर लूम में मजदूरी का काम करता है। पुलिस सिपाही निलेश रवींद्र देवरे की शिकायत पर भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से गांजा सेवन करते हुए पकड़े जाने के पुख्ता सबूत मिले हैं। यह कार्रवाई 29 मई को रात करीब 12 बजे की गई जब पुलिस गश्त के दौरान दिवानशाह दरगाह के पास, पानी टंकी इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची। वहां आरोपी युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया और जांच करने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ बी.एन.एस.एस. की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी करते हुए कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले की आगे की जांच पोलिस हवालदार एस.एस. सावले कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट