विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jun 05, 2025
- 121 views
जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर-- 05 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन कैमूर द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान के तहत एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में एक साथ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैमूर जिला पदाधिकारी
कैमूर पुलिस अधीक्षक
कैमूर उप विकास आयुक्त, कैमूर अपर समाहर्ता, कैमूर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए और अन्य वरीय पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, यह हर नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान हमें प्रकृति और मातृत्व—दोनों के प्रति हमारा कर्तव्य याद दिलाता है। जिला प्रशासन कैमूर ने आम जनता से अपील की है कि वे आगे आकर इस नेक मुहिम का हिस्सा बनें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं एवं उसका पालन-पोषण करें।


रिपोर्टर