
74 पैकेट गांजा के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jun 07, 2025
- 126 views
संवाददाता रामाकांत मिश्र की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)-- प्रखंड अंतर्गत बेलांव थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर के घर में शनिवार को छापेमारी किया, जहां से प्लास्टिक के अलग-अलग थैली में रखा गया 74 गांजा के पैकेट के साथ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जो बेलांव गांव के तस्कर लालजी राम पिता स्व. डोमा राम के पुत्र बताया जाता है। इस बात कि जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनिश कुमार ने बताया कि गुप्त सुत्रों से जानकारी मिली कि उक्त तस्कर गांजा का अवैध धंधा कर रहा है। जिसके निशान देही पर मजिस्ट्रेट के रूप प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक के नेतृत्व में टीम गठन किया गया। जिनके उपस्थित में उक्त धंधे बाज के घर में शनिवार को सुबह के करीब 10 बजे छापेमारी किया गया। इस दौरान घर में छुपा कर रखा गया 74 प्लास्टिक के थैला में मिला। इसके साथ धंधेबाज को गिरफ्तार थाना लाया गया है। जिसको जेल भेजने के लिए कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है।
रिपोर्टर